- 11 मई के रोजगार मेले में 79 अभ्यर्थियों का चयन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आगामी 19 मई को आनलाईन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर जॉब सीकर के रूप में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी एवं पासवर्ड द्वारा लॉगइन कर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मेला के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्रातक, आईटीआई आदि उर्त्तीण होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेला में आनलाइन साक्षात्कार के लिए 18 मई की सायं तक सेवायोजन पोर्टल पर आनलाइन रोजगार मेला के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

