Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

तमंचे संग फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर दबोचा

  • टोल प्लाजा पर टोल स्टाफ व पुलिस कर्मियों को दिखा रहा था खाकी की हनक
  • चेकिंग में कार में मिले जिंदा कारतूस, पुलिस की कैप और अन्य सामान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांशी टोल प्लाजा पर टोल स्टाफ व पुलिस वालों पर खाकी का रौब गालिब करने वाले एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को तमंचे के साथ परतापुर पुलिस ने दबोचा है। उसकी कार में तमंचे के जिंदा कारतूस मिलने के बाद माना जा रहा है कि फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर जरूर किसी ना किसी वारदात में भी शामिल रहा होगा। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास से पुलिस की फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान आरोपी युवक पुलिस पर रौब गालिब कर रहा था। शक होने पर उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुरुवार शाम सात बजे करीब परतापुर पुलिस कांशी टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने मेरठ से गाजियाबाद जाने वाली स्विफ्ट कार को रोका। कार में सवार युवक ने पुलिस कर्मियों को धमकाने शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह नोएडा जिले में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर है। सहारनपुर से वह लौट रहे है। एक बार तो पुलिस कर्मी उसके झांसे में आ गए, लेकिन एक पुलिस कर्मी को कुछ शक हुआ। उसने उनकी गाड़ी चेक की तो कार में अवैध रूप से रखे जिंदा कारतूस, एक तंमचा व पुलिस के फर्जी आईकार्ड बरामद हुए। जब उसने अवैध कारतूस व तमंचे के बारे में जानकारी हासिल की तो वह पुलिस के सामने टूट गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया।

उसके पास से पुलिस इंस्पेक्टर एक कैप, पुलिस इंस्पेक्टर के फर्जी आईकार्ड, पुलिस की वर्दी व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया युवक नोएडा के दादरी का रहने वाला है। वह पुलिस की वर्दी व कैप कार में रखकर क्यों चल रहा था। सारे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हुए युवक से पूछताछ की जा रही है। वह पुलिस इंस्पेक्टर की कैप रखकर कहां जा रहा था। वह इसका कहां पर इस्तेमाल करता है। पकड़ी गई कार किसकी है। उसके गैंग में कितने लोग शामिल है।

कार पर लगा था पुलिस का स्टिकर

बरामद हुई कार के आगे व पीछे के शीशों पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि यह कार दिल्ली में रहने वाले युवक की है। उसे भी बुलाया जा रहा है।

एसएसपी के आदेश पर रिटायर्ड जज की गुमशुदगी हत्या में तरमीम

जानीखुर्द: भोलाझाल में पूर्व रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा ने गंगनहर में कूदकर जान देने की घटना में कैंट विधायक अमित अग्रवाल की शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद थाना पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह पूर्व रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा की कार भोलाझाल पर लावारिस अवस्था में मिली थी। आशंका थी कि पूर्व जज रवि मल्होत्रा डिप्रेशन के शिकार थे और गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी।

उनका का शव धौलाना थाना क्षेत्र की गंगनहर झील देहरा गांव के सामने मिला था। रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा के परिजनों ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल समेत भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी डा. विपिन ताडा से मुलाकात की और परिजनों ने आरोप लगाया कि रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा की हत्या की गई है। एसएसपी के आदेश पर जानी थाने में रिटायर्ड जज रवि मल्होत्रा की गुमशुदगी की धाराओं में अब हत्या की धारा जानी थाने में दर्ज की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img