- कांग्रेस नेता ने जसाला के वैक्सीनेशन बूथ पर ली पहली डोज
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: कोरोना पॉजीटिव का दंश झेल चुके पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक शनिवार को क्षेत्र के गांव जसाला एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए थे।
इसी दौरान उन्होंने कोविडशील्ड बूथ देखकर वहां जाकर कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद 30 मिनट तक वहीं आराम किया। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने जनता से अपील की कि वे कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं। बता दें, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक कुछ माह पूर्व कोरोना पॉजीटिव हो गए थे। जिस पर वे मुजफ्फरनगर शहर स्थित प्रेमपुरी आवास पर होम क्वारंटीन रहे थे।
थाना प्रभारी ने किया बूथों का निरीक्षण
आगामी 26 अप्रैल को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन जहां हर विकास खंड पर मीटिंग करके प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहा है। वहीं दूसरी ओर, थाना प्रभारी निरीक्षण रोजन्त त्यागी ने शनिवार को टीम के साथ क्षेत्र के गांव सुन्ना, मखमूलपुर व मतनावली आदि गांवों में भ्रमण कर वहां के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही, वहां की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

