जनवाणी संवाददाता |
कैराना: क्षेत्र के गांव मुकुन्दपुर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दो सगे भाईयो की 15 बीघा गेहूं की तैयार फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव मुकुन्दपुर निवासी दो सगे भाईयो मुकरीम व सादा की 15 बीघा गेहूं की तैयार फसल में बराबर में रखे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल कर गिर गई। जिससे गेहू की फसल ने आग पकड ली। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर दिया।
सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दी। इस दौरान ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। वही दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। लेकिन इस दौरान 15 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
जिसके चलते दमकल विभाग की गाड़ी रास्ते से ही वापस लौट गई। वही पीड़ित किसान भाइयो ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इससे एक दिन पहले भी गांव मन्ना माजरा में एक किसान के ईंख के खेत में आग लग गई थी। लेकिन दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणो ने आग पर काबू पा लिया था।

