Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

सहारा हॉस्पिटल ने पाटेश्वरी सेवाश्रम चिकित्सालय में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल तथा उत्तर प्रदेश राज्य प्राधिकरण आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में शक्तिपीठ देवीपाटन के पाटेश्वरी सेवाश्रम चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल रविंद्र प्रताप शाही व देवीपाटन पीठाधीश्वर योगी मिथलेश नाथ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में लगभग 1,023 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार करवाया जिसमें सभी को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सेवाएं दी गयीं। इसके साथ ही सभी मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श पर दवाएं भी वितरित की गयीं।

इस शिविर का आयोजन सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। श्री सिंह ने बताया कि कुल 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम इस शिविर में अपनी सेवाएं दे रही थी, जिसमें जनरल फिजिशियन डॉक्टर सुनील वर्मा, श्वास रोग के डॉक्टर मनोज अग्रवाल, नेत्र रोग के डॉक्टर नितिन मित्तल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी सिंह, अस्थि रोग के डॉक्टर विकास चौधरी, बाल रोग के डॉक्टर आलोक जैसे चिकित्सकों की सेवाएं मरीजों को प्रदान की गयीं। उन्होंने बताया कि शिविर में आए मरीजों को सहारा हॉस्पिटल में 5 दिन के अंदर इलाज करवाने पर मुफ्त ओपीडी की सुविधा मिलेगी और साथ ही जांच में डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इस दौरान मरीज को केवल पंजीयन शुल्क देना होगा।

निशुल्क शिविर में अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, सलाहकार आपदा विशेषज्ञ, तहसीलदार और सहारा हॉस्पिटल के मनीष सिंह व अन्य स्थानीय गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहारा हॉस्पिटल के विनोद सिंह व सुधीर सिंह का योगदान भी सराहनीय रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img