Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

कॉलेज से लौट रही छात्राओं के साथ फिर छेड़छाड़, हंगामा

  • मनचलों का आतंक: लोगों ने मनचलों को पकड़ कर धुनाई की, जाम लगा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वायड की निष्क्रियता से शोहदे फिर बेलगाम हैं। इस कदर कि छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद उन्होंने पुलिस को चुनौती देते हुए कॉलेज की छात्राओं को भी नहीं बख्शा। प्रदेश की सरकार और पुलिस भले ही महिला उत्पीड़न और हिंसा के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुरजोर प्रयास में जुटी हो, लेकिन जिले में शोहदों की हरकत से बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। रोजाना किसी न किसी जगह पर शोहदे बेटियों को परेशान कर रहे हैं।

रेप और छेड़छाड़ के मामलों की शिकायतों को थानेदार गंभीरता से नहीं ले रहे। महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मनचलों की हरकते इस कदर बढ़ गई है कि ये लोग अब घर से स्कूल जाने वाली छात्राओं को दिनदहाड़े छेड़ रहे हैं। वहीं, पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम शाबित हो हो रही है।

महानगर में छेड़छाड़ को लेकर बड़े-बड़े बवाल हो चुके हैं। इसके अलावा रोज कहीं कहीं इसे लेकर कोई न कोई गंभीर घटना घटती है, बावजूद पुलिस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। न तो वह ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगा पा रही है और न ही शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई करती है।

नगर में मनचलों ने जमकर आतंक मचा रखा है। मनचलों के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है। तहरीर नहीं मिलने का हवाला देकर पुलिस मनचलों पर कार्रवाई ही नहीं कर रही है। सोमवार को चौक बाजार में कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं के साथ स्कूटी सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं उनको टक्कर मार दी। जिसको लेकर मौके पर हंगामा हो गया। लोगों ने आरोपियों को पकड़ कर धुनाई कर दी। जिससे मौके पर जाम लग गया।

मनचले किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहे। सरधना में करीब एक महीने से मनचलों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन नगर में छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। जिससे कस्बे का माहौल कभी भी खराब हो सकता है। सबसे अधिक छेड़छाड़ कॉलेज की छुट्टी के दौरान हो रही हैं। दो दिन पूर्व छात्राओं के परिजनों व मनचलों में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कोतवाली में ही दोनों पक्षों का समझौता हो गया और पुलिस ने स्वीकार भी कर लिया। ऐसे में छेड़छाड़ रुकने वाली नहीं है। सोमवार को डिग्री कॉलेज से दो छात्राएं अपने घर लौट रही थी। इस दौरान वह जैसे ही चौक बाजार में पहुंची तो स्कूटी सवार मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं स्कूटी से उनको टक्कर मार दी। जिससे मौके पर हंगामा हो गया। नाराज लोगों ने मनचलों की जमकर खबर लिया।

मामले को लेकर मौके पर जाम लग गया। इसी बीच मनचले किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहे। आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां तक की मनचलों को पकड़ने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। पुलिस पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिलने का हवाला देती है।

पकड़े गए मनचले को भी समझौते के बाद छोड़ा

दो दिन पूर्व भी पांडुशिला रोड पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ को लेकर झगड़ा हो गया था। मनचलों ने छात्राओं के परिजनों पर हमला कर दिया था। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। उसमें भी पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया और आरोपी को छोड़ दिया। ऐसे में छेड़छाड़ की घटना कम तो होने से रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img