Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

मंडल में लक्ष्य से कोसों दूर रही गेहूं की सरकारी खरीद

  • जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य 46 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष महज 11.1 प्रतिशत खरीदा जा सका अनाज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंडल के छह जिलों में निर्धारित लक्ष्य तीन लाख 13 हजर मीट्रिक टन के सापेक्ष महज 7.08 गेहूं की सरकारी खरीद हो सकी है। मेरठ जनपद में लक्ष्यापूति के मामले में यह प्रतिशत 11.1 तक पहुंच गया है। जबकि खरीद की अंतिम तिथि 15 जून भी आ पहुंची है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष 2024-25 में गेहूं की खरीद के लिए 29 क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिनमें 12 पीसीएफ, छह खाद्य विभाग, छह भारतीय खाद्य निगम और पांच यूपीएसएस के माध्यम से संचालित किए गए हैं।

एक मार्च चलाए गए इन केंद्रों पर जनपद में 46 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया। इसके सापेक्ष अभी तक जनपद में 1453 किसानों से 5120.880 मीट्रिक टन यानि केवल 11.1 प्रतिशत खरीद हो पाई है। इसमें खाद विभाग के केंद्रों पर 553.300 मीट्रिक टन गेहूं 167 किसानों से, पीसीएफ के केंद्रों पर 1498.900 मीट्रिक टन गेहूं 543 किसानों से, यूपीएसएस के केंद्रों पर 1372.130 मीट्रिक टन गेहूं 280 किसानों से और एफसीआई के केंद्रों पर 1696.550 मीट्रिक टन गेहूं 463 किसानों से खरीदा गया है।

गेहूं की सरकारी खरीद 15 जून तक किए जाने के लिए केंद्र चलाने के आदेश हैं। इस दौरान जनपद के सभी 29 केंद्रों पर 46 हजार मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष 5120.880 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। मेरठ संभाग के अंतर्गत आने वाले छह जिलों में निर्धारित लक्ष्य तीन लाख 13 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 22 हजार 167.81 मीट्रिक टन गेहूं अभी तक खरीदा जा सका है।

इसमें बागपत जिले में 16 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1474.270 मीट्रिक टन (9.21 प्रतिशत), हापुड़ जिले में 36 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 2634.835 मीट्रिक टन (7.32 प्रतिशत), गाजियाबाद जिले में 16 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 1234.30 मीट्रिक टन (7.71 प्रतिशत), गौतमबुद्धनगर जिले में 35 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 2626.711 मीट्रिक टन (7.5 प्रतिशत) और बुलंदशहर जिले में एक लाख 64 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 9076.81 मीट्रिक टन (5.53 प्रतिशत) की खरीद हो सकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img