Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ का भव्य आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: रामपुर तिराहा स्थित माँ सर्वेश्वरी सेवाश्रम धाम पर बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां सर्वेश्वरी धर्म के संस्थापक पूज्य प्रवीण देव ने कहा कि यज्ञ सभी प्रकार के कल्याण करने में पूर्ण सक्षम है। पूर्णिमा तिथि और अमावस्या तिथि यज्ञ के लिए श्रेष्ठ है, जहां एक ओर पूर्णिमा तिथि पर किया गया यज्ञ देवी देवताओं को प्रसन्न करता है, वही अमावस्या तिथि पर किया गया यज्ञ अपने पितरों को पुष्टि प्रदान करता है, इसलिए यह मंगल कार्य स्नेह-स्नेह जीवन को सुख समृद्धि की ओर ले जाता है।

इस शुभ अवसर पर महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शंकर महाराज उपस्थित रहे। संजीव शंकर महाराज ने कहा कि यज्ञ वातावरण को शुद्ध करता है। इस समय जो बहुत सूक्ष्म स्तर पर बीमारियां फैल रही है, उसकी औषधीय यज्ञ ही है। यज्ञ चिकित्सक डॉ ऋषभ गुप्ता ने संस्था के विभिन्न धर्म उत्थान के कार्य के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम रामपुर स्थित माँ सर्वेश्वरी यज्ञशाला मे प्रत्येक पूर्णिमा व आमावस पर यज्ञ आयोजन किया जा रहा है और साथ ही बीमार एवं बांझ बुढिया गाय माता का पालन पोषण किया जा रहा है और आगे भी समाज सहयोग से चलता रहेगा।

डॉ गुप्ता ने बताया कि निशुल्क रूप से कोई भी अपने घर पर या सर्वेश्वरी धाम में आकर यज्ञ करा सकता है,यज्ञ का संचालन यज्ञ चिकित्सक डा0 ऋषभ गुप्ता द्वारा किया गया। यज्ञ मे सुधीर कुमार मित्तल, गौरव सिंघल, राकेश सिंघल, अशोक मिगलानी, अरूण त्यागी, संगीता गुप्ता, सुधा रानी, जतिन नागपाल आदि ने उपस्थित दर्ज की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img