Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

Kangana Ranaut: कंगना पर पति-पत्नी की अलग राय, फहाद ने कहा बुरी नेता, स्वरा ने किया बचाव

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखने वाली स्वरा इस बार बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर चर्चा में हैं। स्वरा भास्कर ने हाल ही में कंगना रनौत को लेकर अपनी राय रखी। दिलचस्प बात यह रही कि स्वरा के पति और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद ने कंगना रनौत पर एकदम अलग राय रखी। स्वरा कंगना के साथ काम भी कर चुकी हैं।

दोनों ने दिए अलग अलग जवाब

बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर और उनके पति व राजनेता फहाद अहमद दोनों से ही जब कंगना को लेकर सवाल किया गया, तो उनके जवाब अलग-अलग थे। इस जोड़े से मशहूर हस्तियों को हैशटैग देने के लिए कहा गया। इस दौरान जब स्वरा से कंगना को हैशटैग देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कंगना को हैशटैग डेस्टिनी चाइल्ड (किस्मती बच्चा) बताया। स्वरा ने आगे कहा कि कगंना के सफर में काफी कुछ सराहनीय और अच्छा है। मुझे नहीं लगता कि वो जिंदगी में कभी भी हार मानती हैं। वो कभी किसी चीज से पीछे नहीं हटतीं।

फहाद अहमद ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

हालांकि, स्वरा के पति फहाद अहमद की कंगना को लेकर प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग थी। जब फहाद से कंगना को हैशटैग देने को कहा गया, तो उन्होंने कंगना को एक बुरा राजनेता बताया। फहाद ने कंगना को बैड पॉलिटीशियन का टैग दिया। कंगना का नाम आने पर फहाद ने कहा कि मैं उन पर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि वह एक बुरी राजनेता हैं। फहाद के इस जवाब से पत्नी स्वरा भास्कर भी हैरान रह गईं और फहाद की ओर आश्चर्य से देखने लगीं। फहाद के इसी बात को दोबारा दोहराने पर स्वरा ने फहाद से कहा कि अब पचास बार एक ही बात मत बोलो।

कंगना के अभिनय की तारीफ

इसके बाद फहाद ने बताया कि उन्होंने कंगना को क्यों एक खराब नेता बोला। फहाद ने कहा कि कंगना मंडी क्षेत्र की सांसद हैं। लेकिन मंडी में बाढ़ आने पर कंगना सांसद होने के बावजूद कहती रहीं, ‘मैं क्या कर सकती हूं? मैं प्रधानमंत्री नहीं हूं। मैं मंत्री नहीं हूं।’ एक प्रतिनिधि का काम सरकार से बात करना होता है। उन्हें विशेष फंड के लिए लड़ना चाहिए था और राजनीतिक वोट से आगे बढ़कर काम करना चाहिए था। हालांकि, फहाद ने कंगना के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में एक अच्छी अदाकारा हैं और मैं उन्हें एक अदाकारा के रूप में पसंद करता हूं, लेकिन वह एक बहुत ही खराब राजनीतिज्ञ हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img