Sunday, June 28, 2026
- Advertisement -

पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ने वाले पति को पुलिस ने भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: प्रेम विवाह के महज दो साल बाद ही पति के हाथों मारी गई अमरीन के हत्यारे पति को सोमवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि मंडोली थाना हर्ष विहार दिल्ली निवासी अमरीन ने ठीक 2 साल पहले मंडोली निवासी आमिर से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से पति-पत्नी कस्बा हर्रा में रह रहे थे लेकिन गत 25 नवंबर को पति ने प्रेम विवाह करने वाली पत्नी को ही रात में गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया था।

यही नहीं दरिंदे पति ने पत्नी के शव को बोलेरो में डालकर जैनपुर गांव में अपने प्लांट के पास एक खेत में दबा दिया था। इसके बाद मजदूरों की मदद से दबाए गए शव को छोड़कर हत्यारा लखनऊ फरार हो गया था। जहां पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर जमीन में दबाई गई अमरीन के शव को निकाला और पीएम को भेजा था। इस मामले में पुलिस ने तीन अन्य मजदूरों को भी हत्या करने में आरोपी माना जो अभी फरार बताए गए हैं। वहीं दूसरी ओर सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी आमिर को कोर्ट में पेश किया।

इससे पहले पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि पत्नी उसे दिल्ली रहने के लिए दबाव डाल रही थी और वह दूसरी शादी करने में लगातार रुकावट बन रही थी। जिससे आए दिन झगड़ा करती रहती थी। मर्डर वाली रात पत्नी ने पति को चांटा जड़ दिया था। जिससे हत्या कर उसकी लाश जमीन मे गाड़ दी थी। पूछताछ के बाद हत्यारोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाथरस रैली में सीएम योगी का सपा पर निशाना, अखिलेश को दी रामलला दर्शन की सलाह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img