- डीएम के लाइसेंस निरस्त करने के आदेश को कमिश्नर ने भी सही बताया
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: मंडलायुक्त संजय कुमार ने बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके परिजनों समेत कुल पांच शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के जिलाधिकारी के फैसले सही ठहराया है। इस बाबत कमिश्नर के यहां अपील पर सुनवाई हुई। कमिश्नर ने लाइसेंस निरस्त करने का निर्णय सही बताया और जिलाधिकारी के आदेश पर खुद की मोहर लगाई।
संजय कुमार ने मंगलवार को अपने निर्णय में जिलाधिकारी के 13 दिसंबर, 2019 के निर्णय को सही ठहराते हुए अपील निस्तारित की है। उन्होंने अपील निस्तारित करते हुए मोहम्मद इकबाल पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल, थाना मिजार्पुर, महमूद अली पुत्र अब्दुल वहीद, मोहम्मद जावेद पुत्र इकबाद, फरमीदा बेगम पत्नी मोहम्मद इकबाल तथा शमीम राणा पत्नी महमूद अली के विरुद्ध थाना सदर बाजार तथा थाना मिजार्पुर में अपराधिक धाराओं में मुकदमें दर्ज होने के आधार पर जिलाधिकारी सहारनपुर के आदेश को सही ठहतराते हुए शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश की पुष्टि की है। बता दें कि मोहम्मद इकबाल पुत्र अब्दुल वहीद, निवासी ग्राम-मिजार्पुर पोल, थाना मिजार्पुर एवं उनके परिवार के सदस्य महमूद अली पुत्र अब्दुल वहीद, मोहम्मद जावेद पुत्र इकबाल, फरमीदा बेगम पत्नी मोहम्मद इकबाल, मती शमीम राणा पत्नी महमूद अली ने उनके शस्त्र लाइसेंस जिलाधिकारी सहारनपुर के आदेश 13 दिसम्बर 2019 के विरुद्ध आयुक्त, सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर के न्यायालय में अलग-अलग अपीलें योजित की थी। आयुक्त संजय कुमार के न्यायालय ने गुण-दोष के आधार पर पक्षों को सुनने के उपरान्त शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के आदेश को सही ठहराया है।

