जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: नगर के मेरठ रोड स्थित एक पैलेस में लायंस क्लब द्वारा कोरोना की •ोंट चढ़े लोगों की याद में रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक भटनागर ने फीता काटकर किया। वहां 56 व्यक्तियों ने पहुंचकर रक्तदान किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
साथ ही मनीष जैन, प्रेमशंकर शर्मा व विरेन्द्र कुमार सिंह की स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। क्लब अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर कराए जाएंगे और स भी को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डा. अनुराग वार्ष्णेय, योगेन्द्रपाल सांगवान, सोहनपाल सिंह, गजेन्द्र बली, संजय कश्यप, जेपी गुप्ता, युद्धवीर, तिलकराम चौहान, उमेश चौहान आदि मौजूद रहे।

