जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन के निर्देश पर रविवार की रात मंड़ल की टीम ने थाना सिंघावली अहीर पुलिस के साथ अमीनर सराय मोड़ स्थित एक मकान पर छापा मारकर नकली दबाओं का जखीरा पकड़ा।
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघावली अहीर में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

