Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सिरफिरे ने बस पर किया पथराव, महिला घायल

  • आरोपी बाइक सवार युवक को लोगों ने जमकर पीटा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र एल ब्लॉक तिराहे के समीप लाल बत्ती पर हापुड़ की ओर से आ रही एक बस को ओवरटेक करने पर बाइक सवार युवक की चालक से कहासुनी हो गई। जिसके चलते विवाद इतना बढ़ा कि बाइक सवार को गुस्सा आया और सवारी से भरी बस पर पथराव कर दिया। बस में सवार एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। युवक द्वारा बस पर पथराव करने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र एल ब्लॉक तिराहे क्षेत्र पर सोहराब गेट डिपो की बस संख्या यूपी 81 बीटी 4772 बुलन्दशहर से चलकर मेरठ आई थी। तभी 9 बजे के आसपास लोहिया नगर निवासी एक बाइक सवार युवक तेजगति से बाइक चलाते हुए बस के सामने आ गया। इस पर बस चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इस बात पर बाइक सवार की बस चालक से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि बाइक सवार ने बिना सोचे समझे र्इंट उठाई और बस चालक के सामने वाले शीशे पर फेंक कर मारी। र्इंट शाीशा तोड़ते हुए बस चालक अमरपाल के पीछे की ओर बैठी एक महिला मीना वर्मा पत्नी अरुण वर्मा के सिर में जा लगी।

19 22

र्इंट लगने पर महिला घायल होते ही खून में लथपथ हो गई। अचानक बस में पथराव होता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों और ट्रेफिक पुलिस ने पथराव करने वाले बाइक सवार युवक को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घायल महिला को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए भिजवाया। सूचना पर लोहिया नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव करने वाले आरोपी नवाजिश पुत्र अफजाल निवासी लोहिया नगर के ब्लॉक को गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए भिजवाया। बस चालक ओमकार सिंह तोमर पुत्र सिपटर सिंह निवासी भोपाल विहार मेडिकल कालेज ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी नवाजिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बेकाबू ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौत

कंकरखेड़ा: रोहटा रोड पर शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा में सवार होकर मजदूरी के लिए जा रहे तीनों भाई व पिता को र्इंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें से एक भाई ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर चालक ने युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

रोहटा थाना क्षेत्र के अरनावली गांव निवासी जयप्रकाश ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। जयप्रकाश के अनुसार वह शुक्रवार सुबह अपने तीनों बेटे मोनू, रोहन व रोहित के साथ ई-रिक्शा से फाजलपुर किसी काम से जा रहे थे। पीड़ित जयप्रकाश ई-रिक्शा चला रहा थे। वहीं, तीनों बेटे ई-रिक्शा में पीछे बैठे थे। इसी बीच लखवाया गांव के सामने पीछे से आ रहे र्इंटों से लगे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।

वहीं लगभग 27 वर्षीय मोनू उछलकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का पहिया युवक के सिर के ऊपर से उतर गया। जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रोहन, रोहित व जयप्रकाश घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, युवक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया।

युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जाम खुलवाकर रहागीरों को आगे के लिए रवाना किया। पुलिस ट्रैक्टर को लेकर चौकी पर आ गई। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घायलों का उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

Weather Update: भीषण गर्मी और लू से देश बेहाल, मई के अंत तक राहत के आसार नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश का बड़ा हिस्सा इस...
spot_imgspot_img