Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: नगर निगम करायेगा इण्डस्ट्रियल एरिया के तालाबों का सौंदर्यीकरण, नगरायुक्त ने उद्योग क्षेत्रों में जल निकासी के लिए अधिकारियों को दिए सर्वे के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगरायुक्त शिपू गिरी ने दिल्ली रोड स्थित इण्डस्ट्रियल एरिया में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उस क्षेत्र के उद्यमियों को साथ लेकर इण्डस्ट्रियल एरिया का सर्वे कराएं और यदि जल निकासी के लिए नाला निर्माण की आवश्यकता है तो उसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने दिल्ली रोड के नाले की जल निकासी के सम्बंध में भी दिशा निर्देश दिए।

नगरायुक्त ने यह निर्देश एसआईए अध्यक्ष शिवकुमार गौड द्वारा इण्डस्ट्रियल एरिया की लेन नंबर तीन में जल भराव समस्या की ओर ध्यान दिलाने पर दिए। नगरायुक्त जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक के संदर्भ में निगम सम्बंधी समस्याओं के समाधान के लिए उद्यमियों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। उन्होंने नगर स्वास्थय अधिकारी से पूछा कि आगामी वर्षा के दृष्टिगत सभी इण्डस्ट्रियल एरिया में क्या नालों की सफाई हो गई है? उत्तर हां में मिलने पर उन्होंने कहा कि यदि कहीं सफाई नहीं हुयी है तो तुरंत करा दें। इण्डस्ट्रियल स्टेट के दो तालाबों के सौंदर्यीकरण के सम्बंध में उन्होंने उद्यमियों से कहा कि वे स्वयं तालाबों के सौंदर्यीकरण का नक्शा तैयार कराकर उपलब्ध करा दें, निगम द्वारा उसी के अनुरुप सौंदर्यीकरण करा दिया जायेगा।

उद्यमी रविन्द्र मिगलानी,

प्रमोद सडाना, अनूप खन्ना, राजीव अग्रवाल, अनुपम गुप्ता आदि ने जीआईएस सर्वे के बाद उद्योगों पर हुयी टैक्स वृद्धि में खामियों की ओर ध्यान दिलाने पर नगरायुक्त ने कहा कि जिन उद्यमियों को लगता है कि उनके टैक्स में अत्यधिक वृद्धि हुई है, ऐसे सभी उद्यमी नोटिस के साथ अपनी आपत्तियां एकत्रित कर निगम को भिजवा दें, सभी आपत्तियों के निस्तारण का प्रयास किया जायेगा और निगम की स्क्रीन पर सम्बंधित उद्योग भवन का चित्र दिखाते हुए लगाये गए टैक्स के औचित्य को समझाया जायेगा। जहां टैक्स निर्धारण में त्रुटि होगी उसे ठीक कराया जायेगा। उन्होंने राजस्व विभाग को टैक्स निर्धारण के नियमों को निगम की वेबसाइट पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए।

मनजीत लूथरा, हरजीत चड्ढ़ा, दिनेश महेश्वरी व रामजी सुनेजा आदि उ़द्यमियों द्वारा इण्डस्ट्रियल एरिया में जिला उद्योग केंद्र द्वारा निर्मित शौचालय की सफाई न होने का मामला उठाया। जिस पर नगरायुक्त ने निर्देश दिए कि उक्त शौचालय को उद्योग विभाग से निगम को हैंण्ड ओवर करा लिया जाए और सुलभ या कियी अन्य एनजीओ को संचालन के लिए सौंप दिया जाए। उन्होंने शौचालय में पानी का कनेक्शन कराने के लिए जलकल विभाग को निर्देश दिए। कामधेनु उद्योग क्षेत्र में हाई मास्ट लाईट लगवाये जाने के सवाल पर नगरायुक्त ने कहा कि हाईमास्ट के लिए सर्वे कराया जायेगा और आवश्यकतानुसार चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लगवा दी जायेगी। क्षेत्र की टूटी नालियों के सम्बंध में उन्होंने नालियां ठीक कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों, व लाइटो आदि के सम्बंध में भी नगरायुक्त को अवगत कराया। जिस पर नगरायुक्त द्वारा अधिकांश कार्यो के कराये जाने तथा कुछ कार्य प्रक्रिया में होने की जानकारी दी गयी। बैठक में अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव, मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह, नगर स्वास्थय अधिकारी प्रवीण शाह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Puducherry CM Oath: पुदुचेरी में NDA सरकार का गठन, रंगासामी एन ने ली शपथ, दो नए मंत्री शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पुदुचेरी की राजनीति के दिग्गज...

NEET UG 2026: NEET-UG रद्द, FAIMA ने NTA के स्थान पर नया परीक्षा निकाय बनाने की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल...

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन, 38 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिवार यादव...
spot_imgspot_img