Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

किसानों के आंदोलन से अछूता रहा ट्रेनों का संचालन

  • समय पर पहुंची पंजाब से आने वाली अंबाला इंटरसिटी शालीमार और सुपर ट्रेनें

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पंजाब से मेरठ आने वाली टेÑनों का संचालन किसानों के आंदोलन से अभी तक अछूता होने का दावा रेलवे की ओर से किया गया है। ट्रेनों के संचालन में मौसम के बदलाव के कारण रूटिन के अनुसार ट्रेनों में एक से डेढ़ घंटे का आशिंक अंतर आने की बात कही गयी है। हालांकि इधर आने वाले दिनों में किसान आंदोलन तेज होने की संभावना के चलते संचालन प्रभावित होने के आसार दिखने लगे हैं।

स्टेशन पर रोजमर्राह की आवाजाही गुरुवार को जारी रही। घरों से विभिन्न गंतव्यों से ट्रेन द्वारा जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर भीड़ देखने को मिली। कानपुर के लिये संगम का इंतजार कर रही अंजली ने बताया कि ट्रेन का समय सात बजे का है और अभी तक देरी का कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। बबीता और कैलाश ने बताया कि वह यहां अपने परिजन को छोड़ने आई है।

03 17

वहीं एक अन्य यात्री अशोक ने बताया कि उन्हें नौचंदी एक्पे्रस में अपने परिवार को बैठाना है। ट्रेन का समय आठ बजे का है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि किसान आंदोलन सुबह 12 बजे से शुरू होता है, जबकि पंजाब से मेरठ आने वाली अंबाला, शालीमार और सुपर ट्रेने सुबह 11 बजे ही मेरठ पहुंच जाती है।

किसान आंदोलन तेज होने का पड़ सकता है असर

सरकार और किसानों के बीच वार्ता जारी होने के चलते आंदोलनरत किसान अभी स्टैंडबाई मोड में है, अगर वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकलता तो आंदोलन तेज होना तय माना जा रहा है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

सदन लाल गुप्ता बने नए पीडब्ल्यूडी चीफ

मेरठ: आखिरकार लोक निर्माण विभाग को उनका नया स्थाई चीफ इंजीनियर मिल गया है। अब तक मुरादाबाद के चीफ इंजीनियर एसपी सिंह किस्तों में मेरठ एवं मुरादाबाद का कार्यभार संभाल रहे थे, जबकि इससे पूर्व एम.निसार को चीफ इंजीनियर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। नई प्रोन्नति पाए मुख्य अभियंता (स्तर -2) सिविल सदन लाल गुप्ता को मेरठ क्षेत्र का नया मुख्य अभियंता बनाया गया है।

नए मुख्य अभियंता सदन लाल गुप्ता 2015-16 में हापुड़ में एक्सईएन रह चुके हैं। वहां उनका कार्यकाल काफी महत्वपूर्ण रहा था। वह एक अनुशासित और कड़े तेवरों वाले साफ छवि के अधिकारी माने जाते हैं। सदन लाल गुप्ता इससे पूर्व लखनऊ में प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय से संबद्ध थे। विशेष सचिव प्रभुनाथ और उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को ही यह आदेश जारी किए।

इससे पूर्व एसपी सिंह के पास मुरादाबाद के अलावा मेरठ का भी अतिरिक्त प्रभार था। उनके कार्यकाल के दौरान मुजफ्फरनगर गंग नहर पटरी मार्ग पर कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा खेला गया भ्रष्टाचार का खेल सुर्खियों में रहा। इसकी जांच अधीक्षण अभियंता जगदीश प्रसाद को सौंपी गई थी,

लेकिन सूत्रों के अनुसार मुख्य अभियंता एसपी सिंह अधीक्षण अभियंता जगदीश प्रसाद द्वारा की गई जांच से संतुष्ट नहीं थे। बताया जाता है कि इसी मामले में एसपी सिंह खुद मुजफ्फरनगर जाकर विभिन्न जांच बिन्दुओं को परखना चाहते थे, लेकिन इसी बीच उनसे मेरठ का अतिरिक्त कार्यभार वापस लेकर नए चीफ की तैनाती हो गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img