- भारी पुलिस बल रहा मौजूद, फिलहाल फरार है हाजी इकबाल
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: बसपा के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल की संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली गई। एक व्यक्ति के रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की। इससे हड़कंप मचा रहा। इससे पूर्व भी अन्य मामलों में हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल का महानगर सहारनपुर में न्यू भगत कालोनी में मकान है। हाजी के भाई महमूद और उसके चार बेटे फिलहाल, जेल में हैं। हाजी की करोड़ों की संपत्ति पहले ही कुर्क की जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में न्यू भगत सिंह कॉलोनी स्थित हाजी इकबाल के मकान से एक-एक सामान को पुलिस ने ट्रक में भरा । इस दौरान सीओ मनीष चंद्र के अलावा दो थानों के पुलिस और पीएसी बल भी मौजूद रहा। हाजी इकबाल पर गबन का आरोप है। एक ठेकेदार ने जून माह में इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी में उनसे विभिन्न तरीके के काम कराए गए और उसका पैसा नहीं दिया गया।
करीब 35 लाख रुपया इकबाल ने हड़प लिया। बता दें कि रुपये हड़पने के मामले में पुलिस यह कार्रवाई की। इससे पूर्व भी अन्य मामलों में हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। गांव कुरड़ीखेड़ा नूर हसन ने हाजी इकबाल पर 32 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। थाना मिजार्पुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की। पुलिस ने न्यायालय के निदेर्शानुसार से हाजी इकबाल की मिजार्पुर स्थित संपत्ति पर 82 की कार्रवाई करते हुए कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकान की कुर्की की कार्रवाई की गई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पैसा हड़पने के मामले में हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क की गई है।
इकबाल हो चुका है भगोड़ा घोषित कई मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है। चार दिन पूर्व अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ थाना मिजार्पुर में दो मामले में दर्ज किए गए थे। हाजी इकबाल कई मामलो में फरार चल रहा है, जबकि उसके पुत्रों और भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

