Sunday, January 25, 2026
- Advertisement -

बाजवा परिवार के लोहड़ी जश्न में शामिल हुए पंजाब के सीएम मान

  • चंडीगढ़ में बिखरे खुशियों के रंग, बाजवा परिवार के दामाद और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डा. गुरवीन कौर को भगवंत मान ने दी बधाई

जनवाणी संवाददाता |

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को पावन पर्व लोहड़ी के अवसर पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुए जश्न में शामिल हुए। गौरतलब है कि मीत हेयर गॉडविन ग्रुप यानि बाजवा परिवार के दामाद हैं। विगत वर्ष डा. गुरवीन कौर और गुरमीत सिंह परिणय सूत्र में बंधे थे। लोहड़ी के जश्न में भगवंत मान ने सपत्नी शिरकत की। लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी पर्व रिश्तों की मधुरता, सुकून और प्रेम का प्रतीक है।

01 16

नव ऊर्जा और नए संकल्प के साथ इस उत्सव में सीएम भगवंत मान की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिये। दरअसल, ये पर्व हमारी परम्पराओं एवं मान्यताओं को आत्मसात करने का भी अवसर देता है। भगवत मान ने कहा कि ये त्योहार देश के सांस्कृतिक लोकाचार का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, डा. गुरवीन कौर, गॉडविन ग्रुप के निदेशक भूपेन्द्र सिंह बाजवा, चिरंजीव बाजवा, तनवीर बाजवा समेत परिवार के अन्य सदस्य भी लोहड़ी के पर्व पर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Congress: ‘ऑपरेशन सिंदूर पर कायम हूं, माफी नहीं मांगूंगा’, शशि थरूर का बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने...

Punjab News: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, राजनीति में तकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन...

Himachal Snowfall: हिमाचल में भारी बर्फबारी, सैकड़ों गांवों में बिजली संकट, सड़कें बंद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में चार महीने...
spot_imgspot_img