Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

राजू श्रीवास्तव दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाये गए

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन को दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वह बेहोश होकर गिर पड़े थे। जिसके बाद जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की थी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स निदेशक के संपर्क में हैं और उन्होंने कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए बात की।

छोटा भाई भी आईसीयू में है भर्ती

सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि दिल्ली एम्स में सिर्फ राजू श्रीवास्तव ही नहीं, बल्कि उनके छोटे भाई भी भर्ती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई अस्पताल के न्यूरो डिपार्टमेंट के आईसीयू में पिछले चार दिनों से भर्ती हैं। जी हां, जहां राजू श्रीवास्तव सेकंड फ्लोर पर एडमिट हैं, वहीं उनके भाई थर्ड फ्लोर पर भर्ती हैं।

सुनील पाल ने जारी किया था वीडियो

कॉमेडियन सुनील पाल ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर राजू के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था, “यह सच है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन अब वह काफी बेहतर हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं और भगवान के आशीर्वाद से वह अच्छा कर रहे हैं। वह खतरे से बाहर हैं। राजू भाई, जल्दी ठीक हो जाओ। हम सब तुमसे बहुत प्यार करते हैं। यह सबके लिए अच्छी खबर है कि वह अब बेहतर कर रहे हैं। हम मुंबई में उनका इंतजार कर रहे हैं।”

राजू श्रीवास्तव के वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉमेडियन इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अगृणी भूमिका निभा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img