Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

गर्मी से राहत मगर बिजली कटौती से नहीं

  • शनिवार व रविवार को दोपहर में हुई बारिश ने दी राहत
  • मौसम में आए बदलाव से मांग में गिरावट के बाद भी कटौती जारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दो दिन से दोपहर में हो रही बारिश ने गर्मी से तो निजात दिला दी है, लेकिन पीवीवीएनएल वालों की बिजली की कटौती से अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही। शनिवार और आज रविवार की दोपहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को जानलेवा गर्मी और उमस से तो निजात मिल गयी, लेकिन बिजली की कटौती से अभी निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव के चलते बिजली की मांग में कमी की बात अपरोक्ष रूप से पीवीवीएनएल अधिकारी भी स्वीकार करते हैं, लेकिन बिजली की निर्वाध आपूर्ति के सवाल पर वो बैकफुट पर नजर आते हैं।

दिन दिनों गणपति उत्सव की बहार है। जगह-जगह पंडाल सजे हैं। गणपति उत्सव की वजह से बिजली की सजावट भी की गयी है। देर रात तक करीब दो बजे गणपति पंडालों में रौनक रहती है, लेकिन बिजली की अघोषित कटौती पंडालों की रौनक को लील रही है। ऐसा भी नहीं कि केवल रात में ही बिजली कटौती की मार पड़ रही हो, दिन में होने वाली अघोघित कटौती ज्यादा दुखदायी है। कुछ समय पूर्व पीवीवीएनएल प्रशासन ने दावा किया था कि कटौती की पूर्व सूचना दी जाएगी,

12 25

जमीनी सच्चाई की यदि बात की जाए तो कभी लाइन लॉस तो कभी लाइन पर काम या फिर तकनीकि खराबी के नाम पर किसी भी वक्त बत्ती गुल कर दी जाती है। गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली कटौती की मार कैसा दुख देती है इसका दुख वही बयां कर सकता है जो बिजली की अघोषित कटौती का दर्द झेलता है।

अभी दो दिन और होगी बारिश, कभी बूंदाबांदी, कभी उमस

मोदीपुरम: रविवार को दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से शहरवासियों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। अभी दो दिन ओर बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों का बुरा हाल कर रखा है। दोपहर में बाजारों व हाइवे पर सन्नाटा पसर जाता है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और आसमान में काले बादल छाए।

देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ शहर से लेकर देहात तक बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी। रविवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 2.4 मिमी दर्ज की गई। अधिकतम आर्द्रता 87 एवं न्यूनतम आर्द्रता 65 दर्ज की गई।

शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था चौपट

शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था काफी समय से चौपट चल रही है। जिसमें पार्षदों द्वारा भी नगर निगम में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। उसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में महापौर हरिकांत अहलूवालिया के द्वारा भी निगम के अधिकारियों से संपर्क कर पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार की बात कही गई, लेकिन पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भी धार्मिक स्थलों के निकट खराब पड़ी लाइटों को ही ठीक कराया जा सका था। शहर में कई ऐसे खतरनाक प्वाइंट हैं, जिसमें वाहनों के आमने-सामने टकराने का खतरा अधिक बना रहता है।

ऐसी जगहों पर पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए, लेकिन पथ प्रकाश व्यवस्था बेपटरी चल रही है। बागपत बाइपास, थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र एवं भूमिया का पुल एवं अन्य शहर में कई जगहों पर जिन जगहों पर सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन जगहों पर पथ प्रकाश व्यवस्था बेपटरी चल रही है। उधर, नगर निगम के अधिकारी इस तरफ कोई ज्यादा तवज्यों नहीं दे पा रहे हैं, वह पथ प्रकाश व्यवस्था बनाने के लिए केवल आश्वासन ही दे रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img