Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर आक्सीजन उपलब्धता में आत्मनिर्भरता की ओर

  • मेडिकल कॉलेज में दो नये आॅक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: किसी आपदा के समय अब सहारनपुर को आॅक्सीजन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पडेगा। शेखुल हिन्द मेडिकल कॉलेज पिलखनी में दो और आक्सीजन प्लांट का शनिवार को मेयर संजीव वालिया, सांसद प्रदीप चैधरी, विधायक देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने उद्घाटन किया।

अपर जिलाधिकारी वित्त विनोद कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अरविंद त्रिवेदी सहित कॉलेज के अनेक चिकित्सक भी मौजूद रहे।

शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को दो और आक्सीजन प्लांट की विधिवत शुरूआत हो गयी है। बाद में मेयर संजीव वालिया व सांसद प्रदीप चैधरी ने कहा कि ये प्लांट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर में 11 आक्सीजन प्लांट लगाने की उस घोषणा को पूरा करने की दिशा में उठाये गए कदम है जो उन्होंने गत दिनों सहारनपुर में अपने दौरे के दौरान की थी।

जल्दी ही और प्लांट भी सहारनपुर में लगाये जायेंगे। मेयर वालिया ने कहा कि एक आॅक्सीजन प्लांट उनकी अध्यक्षता में प्रस्ताव पास कर 15 वें वित्त की राशि से जिला अस्पताल में लगवाया जा रहा है,वह भी जल्दी ही शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि दो नये आक्सीजन प्लांट मेडिकल कॉलेज और एक सहारनपुर अस्पताल में शुरू होने पर किसी भी आपदा में आॅक्सीजन के लिए सहारनपुर के लोगों को इधर उधर नहीं भटकना पडेगा।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि इन आक्सीजन प्लांट के शुरू हो जाने से सहारनपुर के लोगों को दूसरे राज्यों से आक्सीजन लाने की समस्या से मुक्ति मिल गयी है। उन्होंने बताया कि दोनों प्लांट से लगभग 175 सिलेंडर प्रति दिन आक्सीजन प्राप्त हो सकेगी।

आज जिन दो आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण मेयर संजीव वालिया, सांसद प्रदीप चैधरी, विधायक देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि द्वारा किया गया उनमें एक प्लांट पीएम केयर की ओर से तथा दूसरा जिला प्रशासन की ओर से लगवाया गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि पीएम केयर की ओर से लगाये गए आक्सीजन प्लांट से 500 लीटर प्रति घंटा तथा जिला प्रशासन द्वारा लगवाये गए आक्सीजन प्लांट से 815 लीटर प्रति घंटा आक्सीजन प्राप्त होगी। पीएम केयर से लगाया गया प्लांट केंद्र सरकार द्वारा सीधे मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

दूसरे आक्सीजन प्लांट के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त विनोद कुमार ने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा एक करोड़ 90 लाख 40 हजार रुपया दिया गया है। इन दोनों प्लांट से करीब 175 सिलेंडर प्राप्त होंगे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.त्रिवेदी ने बताया कि एक आक्सीजन प्लांट तीन-तीन सौ यूनिट का पहले से स्थापित है जिसकी फिलहाल एक यूनिट कार्य कर रही है।

दूसरी यूनिट को भी ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह मेडिकल कॉलेज में तीन आक्सीजन प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है। कुल मिलाकर शहर में तीन आक्सीजन प्लांट ने काम करना शुरू कर दिया है।

उद्घाटन समारोह के दौरान मेडिकल कॉलेज की उपप्रधानाचार्य डॉ. प्रीति, डॉ. मोनिका सिंह, कोविड नोडल अधिकारी डॉ. वोहरा के अलावा भाजपा के विनोद चैधरी, मनोज ठाकुर व कमल चुघ आदि भी मौजूद रहे।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img