जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर क्राईम सतीश राय, निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष है। किसी अज्ञात वाहन से टकराकर मरने की आशंका मानी जा रही है। बतौर पुलिस मृतका अर्द्ध विक्षिप्त है।

