Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

शामली जनपद को मिली पहली आरटी-पीसीआर लैब

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: कोविड-19 काल के कड़े अनुभवों को ध्यान में रखते हुए जनपद को पहली आरटी-पीसीआर लैब मिल गई है। आरटी-पीसीआर लैब का वर्चुअल उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र लोक सेवा आयोग के द्वारा चयनित 1,200 विशेषज्ञ चिकित्सकों में से 310 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं 15 जनपदों में बीएसएल-2 प्रयोगशालाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद शामली के कांधला ब्लॉक के ग्राम जसाला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित की गई बीएसएल-2 प्रयोगशाला का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए नवनियुक्त चिकित्सकों से कहा कि उनको तैनाती स्थल पर प्रशासकीय सेवा के साथ अपने अनुभव का लाभ देते हुए आमजन के विश्वास के साथ जुड़ना है।

कोरोना महामारी के समय कोरोना योद्धा के रूप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना जान की परवाह करते हुए कार्य किया। प्रदेश के हर जनपद को ऑक्सीजन  के लिए आत्मनिर्भर बनाया। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को 5 लाख सालाना स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया है।

09 25

मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसाला पर बीएसएल-2 प्रयोगशाला की शुरुआत होने से जनपद में ही कोविड-19 आरटी-पीसीआर सैंपल की जांच होगी। साथ ही, शीघ्र परिणाम भी प्राप्त होगा। इससे पहले आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजे जाते थे जिनमें दो से तीन दिन लग जाते थे।

इस दौरान भाजपा एमएलसी सिंह वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रहे हैं। जिससे गरीब, मजदूर, किसान को लाभ मिल सकें। कोरोना काल के बाद उपजे हालातों के बाद केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अधिकतर सभी सामुदायिक केन्द्रों में ऑक्सीजन  प्लांट के साथ वह सभी आवश्यक कदम उठाएं जो आम जनता के हित में हो तथा किसी भी गरीब को परेशान ना होना पडें।

कार्यक्रम में सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, एसीएमओ डा. जगमोहन, नोडल अधिकारी बीएसएल-2 लैब, डा. तिलक सिंह, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव आदि उपस्तिथ रहे।

डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कांधला। कार्यक्रम के दौरान भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह एवं जिलाािकारी जसजीत कौर द्वारा केंद्र पर सैंपल कलेक्शन, डिकन्टेमिनेशन, आरएनए एक्सट्रेक्सन, पीसीआर, कोल्ड रूम, स्टोरेज आदि कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई

आरटी-पीसीआर लैब पर स्टाफ तैनात

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल के अनुसार, लैब में दो नान मेडिकल साइंटिस्ट इकरा खान एवं विभा वर्मा के अलावा 3 प्रयोगशाला सहायक राहुल चौहान, शिवा बिडला और रजत की पोस्टिंग की गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img