Monday, July 6, 2026
- Advertisement -

किसानों के समर्थन में पैदल यात्रा पर निकाले सपाई गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: किसानों के समर्थन मेंसोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता किसान पैदल यात्रा पर जैसे ही सपा कार्यालय से निकले तभी सफाई व पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई।सपा नेताओं को पुलिस ने जेल चुंगी पर रोक लिया और उनको गाड़ी में बैठा कर पुलिस लाइन दौराला थाना व हस्तिनापुर थाने में ले गए।

सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की और कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।किसान दिल्ली को घेरे बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हस्तिनापुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, विपिन मनोठिया समेत तमाम नेताओं ने गिरफ्तारी दी।

इसके अलावा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ दौराला थाने में गिरफ्तारी दी। पूरा दिन सपाइयों की गिरफ्तारी का दौर चला। समाजवादी पार्टी के नेताओं की मांग थी कि कृषि बिल को वापस लिया जाए और समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसानों के पक्ष में है।

समाजवादी पार्टी कार्यालय जेल रोड से किसानों की आवाज उठाने के लिए किसान यात्रा प्रारंभ की गई,लेकिन इस किसान विरोधी सरकार द्वारा समाजवादी कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग करते हुए यात्रा को रोक कर जबरन गिरफ्तार कर पुलिस की गाड़ी में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

सपाइयों ने कहा यह पूर्ण रूप से लोकतंत्र की हत्या है, लेकिन सरकार के इस दुर्व्यवहार से समाजवादी लोग डरने वाले नहीं हैं और किसान भाइयों के लिए सरकार का मजबूती से विरोध करते रहेंगे जब तक यह किसान विरोधी कानून को सरकार वापस नहीं लेती है।

21 4

गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से आदिल चौधरी, संजीव यादव, ठाकुर भोज प्रताप तोमर, दीपक गिरी, अनीता पुंडीर, इशरत जहां, किशोर वाल्मीकि, मुनकाद अली, कासिम जैदी, मंजूर मलिक, तुलसीराम यादव, हारून मलिक, रब नवाज चौधरी, अनस मलिक, मनोज बंसल, निरवैर खालसा, फिरोज खान, नीरज पाल, मीनाक्षी यादव, शिवम वर्मा, ओमप्रकाश खटीक, शिवा राजपूत, अनिल वर्मा, इंद्रजीत, जयंत, मुशीर प्रधान, युसूफ सैफी, सलीम चौधरी, राजीव सोनकर, अनुज सैनी, दीपक मोदी, नासिर अब्बासी, सफीक रहमान, प्रिंस वर्मा, फिरोज अंसारी, रविंद्र, भवन, राहुल शर्मा, अनिल कुमार, नाजमा. अख्तरी बेगम, मृदुला यादव, जितेंद्र गुर्जर, शशिकांत गौतम, गौरव गुर्जर, संजय यादव, विपिन भड़ाना, आदि सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: केएमसी हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, 94 मरीजों ने कराया परीक्षण

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: के.एम.सी. मैडिकल एण्ड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट...

Meerut News: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: सकौती में हाईवे किनारे रविवार को...

योगिनी एकादशी 2026: कब रखा जाएगा व्रत? जानें तिथि, पूजा-विधि और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img