Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar ठंड ने ढहाया सितम, जगह—जगह जल रहे अलाव

ठंड ने ढहाया सितम, जगह—जगह जल रहे अलाव

0
ठंड ने ढहाया सितम, जगह—जगह जल रहे अलाव

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में ठंड कहर बरपा रही है। शुक्रवार सुबह का तापमान .1 डिग्री नीचे चला गया। शीतलहर ने लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी की। धूप न निकलने से एक बार फिर आम जनमानस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ठंड ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो रही है। वाहन संचालन में लोगों को दिक्कत आ रही है। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार सुबह अधिक ठंड रही। शुक्रवार को ठंडी हवाएं चलने के कारण कंपकपी छूटती रही। रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार कि सुबह साल की सबसे ठंडी सुबह मानी जा रही है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिस कारण रात भी काफी ठंडी रही शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 4.4 रहा। लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल रही। कामकाज के लिए घर से निकलने की मजबूरी और शीतलहर ने परेशानियों में बढ़ोतरी की हुई है। सड़कों पर लोग अलाव जला रहे हैं। हाथ सेक कर गर्मी पाने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह अलाव जल रहे हैं।