Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

उड़ान के दौरान खुला प्लेन का दरवाजा, यात्रियों की अटकी सांसें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रूस में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां उड़ान के दौरान एक विमान पिछला दरवाजा खुल गया। बीच उड़ान में प्लेन का दरवाजा खुलने से अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की सांसें अटक गईं। इसके बाद विमान को तुरंत वापस उतारा गया और विमान का दरवाजा सही कर उसे फिर से रवाना किया गया। घटना के वक्त विमान में छ क्रू मेंबर समेत कुल 25 यात्री सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस की एयरलाइन आईआरएयरो का एक एन-26 ट्विन प्रोप विमान साइबेरिया के शहर मागन से रूस के मागादान शहर जा रहा था। उड़ान भरने के बाद जब विमान करीब 2800-2900 मीटर की ऊंचाई पर था तो उसी समय विमान का पिछला दरवाजा खुल गया।

इससे विमान में रखा यात्रियों का सामान भी बिखर गया। दबाव की समस्या के चलते विमान का दरवाजा खुला। इसके बाद विमान को वापस साइबेरिया के मागन शहर में उतारा गया और तकनीकी समस्या को दूर करने के बाद विमान को फिर से रवाना किया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि उड़ान के दौरान विमान का पिछला दरवाजा खुला हुआ है और इससे विमान के अंदर उथल-पुथल की स्थिति है। वहीं इस घटना पर यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन ग्रेसचेनको ने भी चुटकी ली है और सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रूस पर निशाना साधा।

पहले भी ब्राजील में हुआ ऐसा मामला 

ऐसा ही एक मामला बीते साल ब्राजील में सामने आया था। जहां रियो ब्रेंको एयरोटैक्सी एयरलाइन का एक विमान रियो ब्रेंको से जोरडाओ शहर के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान जब विमान हवा में था, तभी विमान का दरवाजा अचानक से खुल गया। जिससे विमान में मौजूद एक रेलिंग दरवाजे से निकलकर विमान के बाएं इंजन से जा टकराई। गनीमत रही कि विमान को इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों ने प्लेन के दरवाजे को किसी तरह बंद किया और पूरे रास्ते उसे हाथ से पकड़कर बंद रखा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img