जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: विवेकानंद इंटर कॉलेज दरवाड़ा की एनएसएस इकाई के शिविर का पांचवा दिन मतदाता जागरुकता दिवस के रूप में मनाया गया। शिविरार्थियो ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदान जरुर करें के प्रति जागरूक किया।
विवेकानंद इंटर कॉलेज दरवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम हरपुर व मिर्जापुर में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को शिविर का पांचवा दिन मतदाता जागरुकता दिवस के रूप में मनाया गया। शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को मतदान के प्रीति जागरक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।
ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए शिविरार्थियों ने ग्रमीणों से बिना किसी लालच में आये निर्भय होकर मतदान करने की अपील भी की। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अतुल कुमार चौहान ने कहा कि मतदान के जरिये जनप्रतिनिधियों व सरकार का चुनाव किया जाता है।
मतदान के दौरान सही प्रत्याशी का चयन मतदाताओं के विवेक पर निर्भर करता है। जिस क्षेत्र से स्वच्छ छवि के जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं उस क्षेत्र का विकास होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदाताओं के साथ ही देश के निर्वाचन आयोग का भी अहम योगदान है।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मतदान में भाग जरूर लेने की अपील भी की। गोष्टी को प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने भी संबोधित किया। शिविर को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी धानु प्रकाश सिंह व विकास चौधरी का अहम योगदान रहा।

