जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद राजस्व टीम ने तालाब के आसपास फैले अतिक्रमण को साफ कराया गया। लगभग 5 बीघा के करीब दबी जमीन से कब्जा मुक्त कराया।
शुक्रवार के दिन शहनवाज एडवोकेट ने तालाब पर अवैध निर्माण अवैध कब्जों की शिकायत की हुई थी। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने सय्यद माजरा में पहुँचकर तालाब की जगह की तपती की उसके बाद अवैध कब्जे की हुई सभी जमीन पर जेसबी चलवाकर कब्जा मुक्त करवाई गई।
लेखपाल बाबूराम ने बताया कि तालाब की कब्जा हुई जगह लगभग 5 बीघा थी। शिकायत कर्ता शहनवाज अली की सतुंष्ट के बाद कब्जा मुक्त भीकरवाया गया है। वही टीम ने अवैध तरिके से रह रहे लोगो को भी 2 दिन की भीतर जगह खाली करने का समय भी दिया है।

