Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

फिर देखिए, क्रांतिधरा के दर्शनीय स्थल

  • कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने कहा, विरासत स्थलों को दर्शनीय के साथ पठनीय बनाना समय की जरूरत
  • इस रकम में दोपहर का भोजन भी कराया जाएगा उपलब्ध

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्रांतिधरा में हेरिटेज दर्शन यात्रा के लिए बस को रवाना करने के मौके पर मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम भारतीयों की आदत विरासत स्थलों के दर्शन करने की तो है, लेकिन उसके बारे में पढ़ने की बेहद कम है। जबकि विदेशी पर्यटक हमारे यहां के स्थलों के बारे में हम सब से ज्यादा जानते हैं।

अब इसी परिपाटी को बदलना है। विरासत स्थलों को दर्शनीय के साथ-साथ पठनीय भी बनाना है। उन्होंने यात्रियों से आह्वान किया कि अपने संपर्क स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थल नई व वर्तमान पीढ़ी को बताएं। इस मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ शशांक, एडीएम अजय तिवारी, अमित नागर, विभा नागर, केके पाठक आदि मौजूद रहे।

600 रुपये देकर शुरू की टिकट की शुरुआत

मंडलायुक्त ने बताया कि इस यात्रा का टिकट 600 रुपये रखा गया है। इसमें दोपहर का भोजन भी शामिल है। उन्होंने 600 रुपये देकर यात्रा के टिकट का भी शुभारंभ किया।

विक्टोरिया पार्क पर अब प्रतिदिन फहरेगा तिरंगा

विक्टोरिया पार्क में अब प्रतिदिन तिरंगा फहरेगा। मंडलायुक्त ने इसके लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी से सिपाहियों की तैनाती करने के लिए कहा। यहां पर गुलाम भारत का आखिरी कांग्रेस अधिवेशन हुआ था।

जनपद में पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

मेरठ जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज दर्शन सेवा शुरू की गई है। रविवार को सेवा का प्रथम ट्रायल रन किया गया। सेवा के तहत जनपद स्थित पौराणिक, धार्मिक व स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित 10 स्थानों का दर्शन कराया जाएगा। आमजन के लिए सेवा 24 अक्टूबर से विधिवत शुरू होगी।

हेरिटेज दर्शन सेवा शुरू करने की तैयारियों को रोडवेज निगम द्वारा अंतिम रूप दिया गया। मुख्य रूप से मेरठ में शहीद स्मारक, औघड़नाथ मंदिर के साथ शहर के अन्य पौराणिक व स्वतंत्रता संग्राम के साक्षी स्थलों के दर्शन कराएंगे। इसके बाद हस्तिनापुर तक सेवा वाहन जाएगा।

आरएम केके शर्मा ने बताया कि मेरठ हेरिटेज दर्शन सेवा की तैयारियां पूरी कर ली गई। सेवा का लाभ लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 600 रुपये खर्च करने होंगे। इस रकम में दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। आरएम ने बताया कि जनपद में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की काफी संभावनाएं हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img