जनवाणी संवाददाता |
चांदपु: विवेकानंद इंटर कॉलेज दरवाड़ा की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का तीसरा दिन पर्यावरण एवं वृक्षारोपण दिवस के रुप में मनाया गया । इस अवसर पर शिविरार्थियों ने वृक्षारोपण कर ग्रामीणों से पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाने की अपील की।
विवेकानंद इंटर कॉलेज दरवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का ग्राम हरपुर व मिर्जापुर में आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को शिविर का तीसरा दिन शिविरार्थियों द्वारा पर्यावरण एवं वृक्षारोपण दिवस के रुप में मनाया गया।शिविरार्थियों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरुक करते हुए पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की।
शिविरार्थियों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है । पेड़ों से निकलने वाली ऑक्सीजन गैस पर्यावरण का संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाती है। शिविर के मुख्य अतिथि रहे लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह ने कहां की लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण के चलते देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा स्वच्छ जल व शुद्ध हवा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित होता जा रहा है ।
यदि जल्दी ही पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले समय में स्वच्छ पानी व शुद्ध हवा मिलना असंभव हो जाएगा । इस अवसर पर शिविरार्थियों द्वारा गांव के मंदिर व तालाब के किनारे पर सौ पेड़ भी लगाए गए। कार्यक्रम अधिकारी विकास चौधरी व धनू प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित शिविर को सफल बनाने में शिविरार्थियों का अहम योगदान रहा ।

