Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

फटी जींस पर बयान देकर विवादों में घिरे नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई महिलाएं व राजनीतिक पार्टियां उन्हें घेर रही हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह रावत के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो… एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?’ सीएम साहब, जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है।’

वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं। सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा।’

सोशल मीडिया पर एक नया हैशटैग चल रहा है

महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बहस की जा रही है। इतना ही नहीं, उनके इस बयान के विरोध में सोशल मीडिया पर एक नया हैशटैग (#RippedJeansTwitter) भी काफी चल रहा है। कई राजनीतिक दल भी इस बात के लिए तीरथ सिंह रावत की आलोचना करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी लगातार सोशल मीडिया पर तीरथ सिंह रावत के बयान की निंदा कर रही है।

उत्तराखंड के नए सीएम का विवादित बयान?

दरअसल, तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर कहा था कि आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या यह सब सही है? यह कैसे संस्कार हैं? बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, यह अभिभावकों पर निर्भर करता है। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया था ‘मैं जयपुर में एक कार्यक्रम में था और जब मैं जहाज में बैठा, तो मेरे बगल में एक बहन जी बैठी थीं।

मैंने जब उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे। जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे। हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ में दो बच्चे भी थे। उन्होंने कहा कि मैंने पूछा तो महिला ने बताया कि वह एनजीओ चलाती हैं। मैंने कहा कि समाज के बीच में घुटने फटे दिखते हैं, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार है यह?’

अमिताभ बच्चन की नातिन ने भी जताई आपत्ति

तीरथ सिंह रावत के इसी बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं, उनके इस बयान के बाद बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी उन्हें एक सलाह देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।

नव्या ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलें, क्योंकि यहां चौंकाने वाली एक ही बात है, जो संदेश इस तरह के बयान समाज को भेजते हैं।’ अपने इस पोस्ट के साथ ही नव्या ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह रिप्ड जींस पहने हुई हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी। थैंक यू और मैं उसे गर्व के साथ पहनूंगी।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img