Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर ईंटों  से भरा अनियंत्रित ट्रक पलटा

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: एनएच-58 पर शनिवार सुबह मौत बनकर दौड़ रहे ईंटों से भरे ट्रक के नीचे कुचलने से एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी ट्रक पर र्इंटों के ऊपर बैठे करीब आधा दर्जन श्रमिक चोटिल हो गए। जो इस हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रमिक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

शनिवार सुबह  से ईंटों  भरा ट्रक कंकरखेड़ा की ओर से बागपत चौपला की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि खड़ौली गांव के निकट ईंटों से भरे ट्रक चालक ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और यहां से साइकिल पर गुजर रहे मुल्तान नगर निवासी विपिन के ऊपर पलट गया। इसके पीछे नंद विहार निवासी शिक्षिका पूजा पत्नी अनिल स्कूटी से पांचली गांव बच्चों को पढ़ाने के लिए जा रही थी।

14 25

वह भी इस ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी स्कूटी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि वह चोटिल होकर बेहोश हो गई। ईंटों से भरा ट्रक भी पलट कर उल्टा हो गया। हादसे के बाद एनएच-58 पर हाहाकार मच गया। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से ईंटोंको हटवाकर विपिन को बाहर निकाला।

हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि घायल पूजा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चालक और ट्रक पर सवार श्रमिक भी चोटिल हो गए थे, लेकिन वह हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग ट्रक ने ली श्रमिक की जान

ट्रक में अत्याधिक ईंटों भरी थी और चालक उसे अनियंत्रित स्पीड से दौड़ा रहा था। वह रोडवेज की बस को ओवरटेक कर आगे निकलना चाह रहा था। इसके बावजूद उसकी गति अनियंत्रित रही। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक का पहिया फट गया था। पहिया भी अत्यधिक वजन होने के कारण ही फटा था। लोग यही चर्चा कर रहे थे कि लापरवाह चालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

खड़ौली गांव में हाइवे किनारे हो रहा अतिक्रमण

खड़ौली गांव में दुकानदारों ने एनएच-58 किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। यहां हाइवे होने के बावजूद हाइवे नहीं दिखाई देता। वाहन चालकों की यहां आकर गति धीमी हो जाती है। दरअसल दो वाहन बराबर से निकलने मुश्किल है, लेकिन नेशनल हाइवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता। यहां पर धार्मिक स्थल मस्जिद को सड़क से स्थिति के हिसाब से पीछे नहीं किया गया। जिस कारण सड़क से निकलने का स्थान कम है और आए दिन हादसे होते रहते हैं।

हादसे के बाद लगा जाम

एनएच-58 पर इस घटना के बाद लंबा जाम लग गया। दोनों ओर हाइवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने काफी देर तक व्यवस्था कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाइवे पर सुचारू रूप से वाहनों का आवागमन हुआ।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
घायल बाइक सवार को एसएसपी ने गंभीर हालत में कराया था अस्पताल में भर्ती

मेरठ: मवाना रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार को पीछे आ रही एक वैगनआर कार ने कुचल दिया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मवाना की तरफ से आ रहे एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घायल युवक को देख अपनी गाड़ी रुकवा ली और आनन-फानन में उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

जिला मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी तुषार तोमर पुत्र सनोज तोमर अपनी मौसी के घर शादी समारोह में दौराला थाना क्षेत्र के मछरी गांव में आया हुआ था। शनिवार दोपहर को तुषार अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह मवाना खुर्द स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार के कारण वह अपना नियंत्राण खो बैठा और मवाना की ओर से आ रही वैगनआर कार के नीचे आ गया।

जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार एक पुलिसकर्मी थी जो अपने परिवार के साथ मेरठ की ओर आ रहा था। हादसे के बाद राहगीर मूकदर्शक बनें रहे। इसी दौरान मवाना की ओर से मेरठ आ रहे एसएसपी प्रभाकर चौधरी वहां पहुंचे और हादसे को देख अपनी गाड़ी रूकवा ली।

इसके बाद एसएसपी ने वहां मौजूद भीड़ से हादसे के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन कर दिया है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची।

जिसके बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बिना कुछ सोचे-समझे घायल को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान तुषार ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बर्निंग ट्रक की चपेट में आयी  महिला, मौत

सरूरपुर: शनिवार को बर्निंग ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी महिला की मौत हो गई। जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भयानक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब कस्बा हर्रा निवासी अनीशा पत्नी जाहिद बेटे दानिश के साथ शादी के लिए कपड़े खरीदकर सरधना से वापस कस्बा लौट रही थी। महिला भूनी चौराहे पर साइड में खड़ी टेम्पो का इंतजार कर रही थी।

इस दौरान सरधना की ओर से गन्ने का एक खाली ट्रक जिसमें आग लगी हुई थी, तेजी से आया और महिला को कुचल दिया। जबकि उसका बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

हादसे को लेकर महिला के परिजनों में मातम छा गया। बताया कि महिला को आज खतौली में किसी शादी में जाना था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की रिपोर्ट ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।

वहीं, दूसरी ओर हादसा कर भाग रहे चालक को ट्रक सहित लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस हिरासत में मौजूद चालक वसीम ने बताया कि ट्रक में आग लगने के कारण वह जान बचाकर भाग रहा था। जिस कारण यह हादसा हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img