जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को प्रदेश के नगर विकास व उर्जा विभाग के राज्यमंत्री अरविंद कुमार शर्मा के जन्मदिन पर चेयरमैन हाजी वाजिद हसन व राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी पीठाधीश्वर भृगुवंशी आशुतोष पांडेय द्वारा नगर पालिका परिषद कांधला में केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर वकील जंग प्रधान, मुनशाद जंग सभासद, चौधरी काला, तनवीर अंसारी, शुभम भार्गव, वाशु शर्मा, सचिन वशिष्ट, मुर्सलीन, इलियास जंग सभासद आदि मौजूद रहें।

