जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नांगल थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर में एक परिवार में नीरज नामक युवक का लग्न रिश्ता आया था। इस शादी समारोह में नीरज के मामा के लड़के निवासी शहबाजपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर अपना डीजे लेकर आये थे। वही इस समारोह में कई गांवों के युवा और रिश्तेदार शामिल थे।
डीजे पर किसी बात को लेकर डीजे वालों युवाओं और अन्य युवाओं में मारपीट हो गई। इस मारपीट में अंकुश (20 वर्ष) निवासी नांगल और लवकुश उम्र 20 वर्ष निवासी इस्सेपुर थाना नजीबाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान डीजे पक्ष के एक युवा ने तमंचे से फायर झोंक दिया, गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नही आया। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर नांगल पुलिस पुलिस पर पहुंच गई।

