जनवाणी संवाददाता |
हल्दोर: क्षेत्र के ग्राम इनामपुरा निवासी 70 वर्षीय कय्यूम के चार पुत्र है। जानकारी के अनुसार कय्यूम के पुत्रों में काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात करीब आठ बजे जमीन के बंटवारे को लेकर कय्यूम तथा उसके मंझले पुत्र कदीर में कहासुनी हो गई।
कहासुनी से बिफरे कदीर ने अपने पिता पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उसकी गर्दन पर छुरे से वार कर दिया। पिता की चीख सुन दौड़े अन्य पुत्रो को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। छुरे के वार से कय्यूम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने तत्काल बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के भर्ती कराया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

