Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

स्टेडियम से महिला बॉक्सर का अपहरण, हड़कंप

  • बुधवार शाम पांच बजे स्टेडियम से निकली थी छात्रा
  • बहन को फोन किया लेकिन आवाज साफ नहीं आ रही थी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण लेकर लौट रही महिला बॉक्सर का बुधवार की शाम को अपहरण कर लिया गया। सिविल लाइन थाने में बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाक्सर की बरामदगी के लिये पुलिस की चार टीमें लगाई गई है और स्टेडियम के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। वहीं, बॉक्सर ने अपहरण के तुरंत बाद अपनी बहन से बात की, लेकिन आवाज साफ न होने के कारण बात क्या हुंई यह समझ में नहीं आया।

वहीं, छात्रा के परिजन सिविल लाइन थाने में बेटी की बरामदगी की आस लगाए बैठे हुए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा स्टेडियम में बॉक्सिंग सीखने आती है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को जब छात्रा स्टेडियम से निकली तो कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। शाम साढ़े पांच बजे छात्रा जब स्टेडियम से निकल कर घर जाने लगी तो कार में सवार बदमाश आये और छात्रा को जबरन उठाकर ले गए।

शाम 5.23 पर जब छात्रा का फोन उसकी बहन मनीषा के पास गया तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन भागकर परतापुर थाने गये, लेकिन पुलिस ने उनको सिविल लाइन थाने में जाने को कहा। छात्रा के पिता संजीव कुमार अपने परिचितों को साथ लेकर थाने आये और बेटी के अपहरण की तहरीर दी। अपहरण की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और स्टेडियम के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने लगे।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने थाने में छात्रा के पिता से बातचीत की और आश्वासन दिया कि बहुज जल्द पुलिस इस केस को खोल देगी। वहीं, पुलिस को अपहत छात्रा की एक सहेली से कुछ खास जानकारी मिली है। इस आधार पर पुलिस उस लाइन पर भी काम कर रही है। वहीं अपहत बाक्सर की बहन मनीषा ने बताया कि बुधवार की शाम को साढ़े पांच बजे के करीब बहन का फोन आया था लेकिन उसकी आवाज समझ में नहीं आ रही थी।

ऐसा लग रहा था कि उसे किसी ने पकड़ रखा है। थोड़ी देर बाद फिर से कॉल आई थी। वहीं पिता संजीव कुमार का कहना है कि उसकी बेटी 17 साल की है और दुर्गाबाड़ी इंटर कालेज में कक्षा ग्यारह की छात्रा है। गत वर्ष कुछ लड़के उसे परेशान कर रहे थे जिसकी शिकायत परतापुर थाने में की गई थी।

उन्होंने बताया कि चार साल से बेटी स्टेडियम में बाक्सिंग सीखने आती है। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि वैसे तो कई टीमें लगाई गई है, लेकिन चार टीमों को विशेष रूप से लगाया गया है। कुछ सुराग मिले हैं और उस पर काम किया जा रहा है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img