Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

योगी ने क्रांतिधरा का किया भावपूर्ण स्मरण

  • कहा-बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरा को करता हूं कोटि-कोटि नमन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांतिधरा को कुछ इस तरह से स्मरण किया। कहा कि बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरा को जो देश के अंदर आजादी की लड़ाई में क्रांतिधरा के रूप में विख्यात हुई। कोटि-कोटि नमन करते हुए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। मां गंगा और मां यमुना का आशीर्वाद इस पावन धरा पर सदैव बरसती हैं। बाबा औघडनाथ की कृपा मेरठ जनपद ने अपनी एक नई पहचान बनाई हैं।

मेरठ की पौराणिक पहचान थी। पांच हजार वर्ष पहले मेरठ के हस्तिनापुर में ही भारत का इतिहास रचा गया था। ऐतिहासिक भूमि हैं, पौराणिक भूमि हैं। भारत के इतिहास को लिखने वाली भूमि हैं। आजादी की लड़ाई के दौरान भारत के इतिहास को बनाने वाली भूमि हैं। स्वतंत्र भारत में नई स्किल के माध्यम से नई पहचान दिलाने वाली धरती भी हैं।

कौन नहीं जानता कि यहां के हस्थशिल्पियों और कारीगरों ने स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित कर दिया। दुनिया के अंदर कोई भी खेल हो उसकी सामग्री यदि कहीं मिलती है तो मेरठ में होती हैं। मेरठ खेल का अब हब बन चुका हैं। डबल इंजन की सरकार मेरठ और पश्चिमी यूपी के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

एक माह के भीतर दूसरी बार मेरठ आया हूं…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक माह पहले मैं मेरठ आया था और विकास के कार्यों की समीक्षा की थी। कुछ भौतिक सत्यापन भी किये थे। विकास के कार्यों को कैसे गति देनी है? इस पर व्यापक रूप से जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ चिंतन करके आगे बढ़ाने का काम किया था। मेरठ वर्तमान में विकास की जिस नई दौड़ के साथ आगे बढ़ा हैं।

दुनिया की आधुनिकतम सुविधाएं मेरठ और उसके पास को प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 12 लेन का एक्सप्रेस-वे दिल्ली-मेरठ की दूरी को 45 मिनट में पूरी कर लेता हैं। पांच वर्ष पहले मेरठ से दिल्ली जाने के लिए तीन से चार घंटे लगते थे। अब 45 मिनट में ये दूरी तय की जा सकती हैं। मेरठ से बुलंदशहर, मेरठ से बागपत को जोड़ने के लिए भी हाइवे बेहतर किये हैं। यही नहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दूरी मेरठ से कम करने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा हैं।

साढ़े चार घंटे में गंगा एक्सप्रेस-वे से मेरठ से लखनऊ का सफर तय किया जा सकेगा। इस पर तेजी से काम चल रहा हैं। पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच बन रही हैं। इसकी मैं मेरठ के लोगों को अग्रिम बधाई दे रहा हैं। अच्छे लोगों को चुनेंगे तो अच्छे परिणाम आएंगे। अच्छी सरकारें आती है तो अपने साथ विकास भी लेकर आती हैं। वर्तमान में मेरठ की पहचान मेरठ के अत्याधुनिक विकास के साथ स्किल डवलपमेंट के साथ प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की मेरठ की पहचान होने जा रही हैं।

आज गाय न दिख जाए सड़कों पर

बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भामाशाह ग्राउंड में प्रबुद्ध सम्मलेन था। मुख्यमंत्री का आगमन होने वाला था, तभी कुछ आवारा पशु सड़क पर आ गए। सर्किट हाउस के समीप एक दर्जन गाय आ गई। गाय सड़क पर देखकर प्रशासनिक अफसरों के होश उड़ गए। आनन-फानन में नगरायुक्त अमित पाल शर्मा को कहा गया कि सड़क पर आ गए आवारा पशुओं को पकड़ने की व्यवस्था करें।

13

डीएम दीपक मीणा ने पहले से ही आवारा पशुओं को पकड़ने की ड्यूटी नगर निगम के कर्मचारियों की लगाई गयी थी, लेकिन उस दौरान नगर निगम के कर्मचारी नदारद थे। एकाएक प्रशासनिक अफसरों का पारा अचानक बढ़ गया। सर्र्र्र्र्र्र्किट हाउस में ये आवारा पशु घूस गए। सर्किट हाउस वीवीआईपी के लिए हैं, लेकिन यहां पशुओं के घूसने से प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फूल गए।

आनन-फानन में नगर निगम के कर्मचारी यहां रस्सा लेकर पहुंचे तथा आवारा सड़कों पर घूमने वाली गाय के गले में रस्सा डालकर सर्किट हाउस में पेड़ पर बांध दिया। दर्जन भर गाय को सर्किट हाउस में ही घेरकर रखा गया। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसी वजह से सर्किट हाउस में ही आवारा पशुओं को बंधक बनाकर रखा गया। सीएम सर्किट हाउस में भी जा सकते थे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद ही आवारा पशुओं को बंधनमुक्त किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img