- शामली, झिंझाना और ऊन मंडल में निकाली रैली
जनवाणी संवाददाता |
शामली: गढ़ीपुख्ता में पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा। शामली। भाजपा के देशभर में चलाए जा रहे तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में आज से तिरंगा बाइक रैली निकाली जा रही हैं। इसके तहत जनपद के चार मंडलों में युवा मोर्चा द्वारा बाईक रैली निकाली गई।
शामली नगर में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली का शुभारंभ किया। इसके बाद रैली अग्रसैन भवन, हनुमान धाम से आरम्भ होकर बुढ़ाना रोड, अजंता चौक, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, भिक्की मोड, माजरा रोड, रेलवे फाटक से होते हुए कुड़ाना रोड स्थित पुलवामा शहीद अमित कोरी की प्रतिमा पर पहुुंचकर समापन हुआ। इस अवसर पर भाजापा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव में 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद किया गया।
इस अवसर पर पुनीत द्विवेदी, विवेक प्रेमी, अनुराग शर्मा, रोहित विश्वकर्मा, सचिन जैन, नितिन गोयल, अरविन्द संगल, गौरव मित्तल, गौरव विश्वकर्मा, यशपाल पंवार, नितिन गोयल, तेजस्वी पंवार, सन्नी शर्मा, सोनू जुनेजा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

