जनवाणी संवाददाता |
बेहट: बीए की छात्रा का अश्लील फोटो वायरल होने पर आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही करने पर एसएसपी आकाश तोमर ने एक पुलिसकर्मी को निलंबित भी कर दिया है। लेकिन, इस घटना से हर कोई हिल उठा है। आखिर, योगी की सरकार में कानून-व्यवस्था की दुहाई दी जाती है लेकिन, यहां तो उल्टी गंगाा बह रही हैं।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक || JANWANI
बता दें कि एक रोज पहले बेहट के मोहल्ले में बीए की छात्रा का अश्लील फोटो पड़ोस के ही युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रा अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच गई। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। आखिरकार, परेशान होकर छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी। घटना का पता चलने पर शनिवार की रात 11 बजे एसएसपी कोतवाली बेहट पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और परिजनों से मामले की जानकारी ली।
एसएसपी आकाश तोमर ने इस घटनाक्रम पर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मी अतुल को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। उधर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि बेहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती की जहर खाने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शनिवार को युवती के परिवार को उसकी किताबों में एक सुसाइड नोट मिला।
सुसाइड नोट में वसीम और सलीम नाम के दो युवकों पर आपत्तिजनक तस्वीरें लेने और उन्हें आॅनलाइन पोस्ट करने का आरोप लगाया है। उसने अपनी मौत के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके आधार पर हमने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अतुल शर्मा ने बताया कि वसीम और सलीम के साथ दो अन्य युवकों (मोहित और धीरज) को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि धीरज इस मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि इस मामले में लापरवाही के लिए एक पुलिस कांस्टेबल अतुल कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।

