Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

एमबीबीएस प्रकरण में अब हो सकता है बड़ा खुलासा

  • कर्मचारियों की हैंड राइटिंग के नमूने पहुंचे एसआईटी के पास
  • एमबीबीएस प्रकरण में दो साल से चल रही है जांच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में दो साल पहले हुए एमबीबीएस कॉपी घोटाले की जांच एसआईटी की ओर से अभी तक की जा रही हैं, लेकिन लंबे समय के बाद भी इसमें कोई अहम् सबूत अभी तक किसी के भी हाथ नहीं लग सका है। मगर अब कहा जा रहा है कि कर्मचारियों और छात्रों के लिए गए नमूने एसआइटी को सौंप दिए गए है।

जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि इस मामले में जल्द ही कोई बड़ा खुलासा सामने आने वाला है। वहीं कुछ समय पहले जांच के दौरान एसआईटी की ओर से जहां विवि के 31 कर्मचारियों को इस संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए जुलाई में नोटिस जारी किया गया था।

उसके बाद विवि स्तर पर चल रही जांच में पांच कर्मचारियों को मामले में सम्मलित पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था। मगर अब एक बार फिर से जांच में तेजी आ गई है और एसआईटी ने जहां प्रकरण से संबंधित छात्रों की हैंड राइटिंग की जांच के लिए विवि को पत्र लिखा था वहीं अब एसआईटी ने एक ओर पत्र लिखकर प्रकरण में सम्मलित कर्मचारियों की हैंड राइटिंग की जांच करवाने की बात कही थी। जिसके बाद विवि ने नमूने ले एसआईटी को भेज दिए है।

बता दें कि 17 मार्च 2018 को एसटीएफ ने छात्र कविराज और विवि के तीन कर्मचारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद खुलासा किया था कि विवि छात्र नेता कवि राज विवि कर्मचारियों की मदद से एमबीबीएस कॉपियों को बदलवा देता था। एमबीबीएस के अलावा स्नातक और परस्नातक की कॉपी बदलने की बात भी सामने आई थी।

वहीं, मेडिकल थाने में रिर्पोट दर्ज होने के बाद शासन के निर्देश पर जांच एसआईटी लखनऊ को सौप दी गई थी। मामले में एसआईटी ने जुलाई माह में 2015 से 2018 तक उत्तर पुस्तिका सेक्शन विभाग में तैनात रहे 31 कर्मचारियों के बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ बुलाया था, लेकिन कोविड-19 के चलते कर्मचारियों ने बयान दर्ज कराने के लिए समय मांगा था, जिसके बाद एसआईटी टीम अगस्त माह में अचानक से बयान दर्ज करने और गोपनीय विभाग की जांच करने पहुंच गई थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img