Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

बीजेपी के नए कार्यालय पर कांग्रेस का हमला

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी जोगीवाला स्थित बाईपास पर प्रांतीय मुख्यालय के भवन निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं से चंदा जुटाने की तैयारी कर रही है। जिस पर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। नोटबंदी में अर्जित धन से कार्यालय का निर्माण कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने राजधानी में 33 कार्यालय स्थापित कर दिए हैं। बीजेपी नोटबंदी में अर्जित किए गए धन को अपने कार्यालयों के निर्माण में लगा रही है। उन्होंने कहा कि इन 70 सालों में बीजेपी का भी शासन काल रहा है, जिसमें वीपी सिंह प्रधानमंत्री बने थे।

जो काम 70 सालों में कांग्रेस ने नहीं किया, वो काम पीएम मोदी ने पांच सालों में किया है। उन्होंने कहा कि सबने 5 और 7 स्टार तो सुना है, लेकिन बीजेपी इससे भी ऊपर चली गई है। जो कार्यालय बीजेपी ने 7 स्टार से भी ऊपर दिल्ली में बनाया है, उस काम को पीएम मोदी ही अंजाम दे सकते हैं।

वहीं, प्रीतम सिंह का कहना है कि जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगी। बता दें कि बीजेपी जोगीवाला बाईपास पर प्रांतीय मुख्यालय के भवन निर्माण के लिए करीब 17 करोड़ रुपये चंदे के रूप में जुटाने जा रही है। जिसके तहत बीजेपी के 17 लाख कार्यकर्ताओं से धन एकत्रित किया जाएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 17 अक्टूबर को इस प्रांतीय कार्यालय का ऑनलाइन भूमि पूजन करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img