जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के मई माह में कुल 14,139.62 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के मई माह में 8,273.76 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह मई में गत वर्ष माह मई की तुलना में 5,865.86 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत माह मई 2022 में कुल 4957.30 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष मई 2021 के माह में प्राप्ति 2771.32 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह मई 2022 में 2702.30 करोंड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष माह मई, में प्राप्ति 2286.63 करोड़ थी। जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत माह मई 2022 में निर्धारित लक्ष्य 10111.50 करोड़ रुपए के सापेक्ष 75.8 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है।
वहीं आबकारी के अन्तर्गत माह मई 2022 में कुल 3414.00 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष माह मई, 2021 में प्राप्ति 2138.91 करोड़ थी। आबकारी के अंतर्गत मां मई 2022 में निर्धारित लक्ष्य का 70.8 प्रतिशत की प्राप्ति हुई है। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह मई 2022 की राजस्व प्राप्ति 2021.52 करोड़ है जो निर्धारित लक्ष्य का 79.2 प्रतिशत है। जबकि गत वर्ष माह मई 2021 में प्राप्ति 625.85. करोड़ थी। परिवहन के अन्तर्गत माह मई 2022 की राजस्व प्राप्ति 793.41 करोड़ है जो निर्धारित लक्ष्य का 85.7 प्रतिशत है, जबकि गत वर्ष माह मई 2021 में प्राप्ति 314.83 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह मई 2022 में प्राप्ति 251.09 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह मई 2021 में प्राप्ति 136.22 करोड़ थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने में डीजल एवं पेट्रोल पर लागू कर में कटौती कर आमजन को महगाई से राहत प्रदान की है। उन्होंने बताया कि 6 जून को उत्तर प्रदेश में डीजल पर लगने वाला राज्य कर 12.76 रूपये प्रति लीटर के साथ डीजल का उपभोक्ता मूल्य 89.74 रूपये प्रति लीटर है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में डीजल पर लागू राज्य कर 16.63 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 93.70 रूपये प्रति लीटर, छत्तीसगढ़ में 18.24 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 95.42 रूपये प्रति लीटर है।
इसी तरह पेट्रोल पर लागू राज्य कर 15.08 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 96.55 रूपये प्रति लीटर है। उन्होंने राजस्थान में पेट्रोल पर लगने वाला राज्य कर 26.84 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 108.46 रूपये प्रति लीटर, छत्तीसगढ़ में 20.75 रूपये प्रति लीटर के साथ उपभोक्ता मूल्य 102.44 रूपये प्रति लीटर है। यानी प्रायः राज्यों में डीजल पेट्रोल की कीमत यूपी से ज्यादा है।

