Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

भाकियू तोमर ने चकबंदी प्रक्रिया पर उठाए सवालिया निशान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शुक्रवार को भाकियू तोमर ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन शामली तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम सुनना में ईश्वर पुत्र जिले सिंह व रोशनी पत्नी ईश्वर सिंह की भूमि चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत एसओसी स्टेज पर चक बनाया गया था जिस पर पुन: तरकीम कराई जा रही है।

इस पर तत्काल रोक लगाने तथा पूर्व में बनाए गए चक पर नियम अनुसार डोल बंदी कर किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। इसके अलावा चकबंदी प्रक्रिया में कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई फसल कटने बाद किए जाने की मांग की गई ताकि किसी तरह का आपसी टकराव न हो सके। लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ जांच कराकर विभागीय कार्रवाई कराने की मांग की गई है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौ. राजेन्द्र सिंह पंवार, सन्नी निर्वाल एडवोकेट, राहुल कुमार, शुमम गोयल, सुहेल अंसारी, संजीव मलिक, देवेंद्र मलिक, नरेश मलिक, सूरजवीर हुड्डा, अशोक कुमार, रवि पंवार गौतम पंवार, आदि मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img