जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कांग्रेस जन जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में इकट्ठा होकर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी एव जिला महासचिव नजाकत अल्वी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांग पत्र दिया। कांग्रेस जनों ने मांग पत्र में अवगत कराते हुए मांग की है कि भाजपा शासन काल में देश प्रदेश में दिन प्रति दिन बढ़ती महंगाई के चलते त्राहि त्राहि मची हुई जिसके चलते आम नागरिक को दो वक्त की रोटी मिलना भी दूभर हो गया है। गरीब मजदूर भूखे मरने के कगार पर है। बेरोजगारी चरम पर है पढ़े लिखे नौजवानों के लिए सरकारी नौकरी नही है।

