Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हजरत मौलाना आकिल मजलिस-ए-शूरा के सदस्य बने

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत स्थित मदरसा बदरूल उलूम के प्रबंधक हजरत मौलाना आकिल साहब को देवबंद दारूल उलूम के द्वारा मजलिस-ए-शूरा का सदस्य बनाया गया है। हजरत के शूरा का सदस्य बनाए जाने से क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी की लहर है।

दारूल उलूम देवबंद की मजलिस-ए-शूरा ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। मजलिस-ए-शूरा ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी को सदर मुद्रिस, मोहतमीम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी को शेखुल हदीस व जमीयत सदर कारी उस्मान मंसूरपुरी को कारगुजार मोहतमीम व मौलाना नेमतुल्लाह को माविन शेखुल हदीस बनाया है। इसके साथ ही क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में स्थित मदरसा बदरूल उलूम के प्रबंधक हजरत मौलाना आकिल साहब को मजलिस-ए-शूरा को सदस्य बनाया गया है।

हजरत मौलाना आकिल साहब को मजलिस-ए-शूरा का सदस्य बनाए जाने से क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी की लहर है। हजरत आकिल साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि देवबंद दारूल उलूम ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसे वह बाखूबी निभाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img