Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

किंग्स इलेवन को अब गेल पर भरोसा, मैच का प्रसारण रात 7.30 बजे से 

  • किंग्स इलेवन को अब गेल पर भरोसा
  • पंजाब को आरसीबी पर हर हाल में चाहिए जीत, मैच का प्रसारण रात 7.30 बजे से 
शारजाह, भाषा: अब तक आलराउंड खेल दिखाने में नाकाम रहा किंग्स इलेवन पंजाब विस्फोटक क्रिस गेल के सहारे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आज होने वाले मैच से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने का प्रयास करेगा।
 किंग्स इलेवन ने अब तक कुछ करीबी मैच गंवाए हैं। उसने जो सात मैच खेले हैं उनमें से छह में उसे हार का सामना करना पड़ा और प्लेआॅफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए उसे अब हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। किंग्स इलेवन ने टूर्नामेंट में अपनी एकमात्र जीत आरसीबी के खिलाफ ही हासिल की थी और वह गुरुवार को 24 सितंबर की उस जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने तब से अपने खेल में काफी सुधार कर दिया है। शारजाह का विकेट हालांकि धीरे-धीरे धीमा पड़ता जा रहा है लेकिन यहां का छोटा मैदान गेल सरीखे ‘सिक्सर किंग’ के लिए आदर्श साबित हो सकता है। वैसे इस 41 वर्षीय बल्लेबाज के लिए पहली गेंद से ही हावी होना आसान नहीं होगा क्योंकि वह अभी तक टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं। गेल को पिछले दो मैचों में खेलना था लेकिन ‘फूड पॉइजनिंग’ के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। अब जबकि वह पूरी तरह से फिट हैं तब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें किसकी जगह पर अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है। ग्लेन मैक्सवेल को बाहर रखना एक विकल्प हो सकता है क्योंकि वह अभी तक अपना जलवा नहीं दिखा पाए हैं।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img