जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख जताया है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बताया कि 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ-2 के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था। मैं इसको हमेशा रखूंगा।

