Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

‘सैनिक बंधुओं की शिकायतें प्राथमिकता से करें निस्तारित’

  • जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पूर्व सैनिकों की शिकायतें सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से उनके निस्तारण के निर्देश दिए है। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में पूर्व सैनिकों की बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियोें को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा सैनिक बन्धुओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सैनिक बंधुओं ने जिलाधिकारी के समक्ष विद्युत, नलकूप व भूमि संबंधित शिकायतों के अलावा अन्य शिकायतें बताई।

जिलाधिकारी ने समस्त समस्याओं के निदान के लिए उन्हें आश्वस्त किया। रिटायर कर्नल अजय सिंह से कहा कि सैनिक बंधुओं की समस्याओं को लेकर उनकी बैठक से एक सप्ताह पूर्व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कराई जाए ताकि समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि यदि कोविड-19 की तीसरी डोज नहीं लगी है तो उसको लगवा लें और अन्य को भी लगवाएं।

बैठक में लीड बैंक मैनेजर उमा शंकर गर्ग, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता, कर्नल अजय सिंह समेत सैनिक बन्धु आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img