Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

उधार के रुपये मांगने पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट

  • गला दबाकर हत्या का प्रयास, जलाकर मारने की धमकी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव डौला में अपने उधार के रुपये मांगने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला व उसके दो बच्चों के साथ मारपीट की और महिला को तेल डालकर जला देने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।

इस दौरान उसके कानों के कुंडल भी गुम हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसने इस संबंध में थाना सिंघावली अहीर में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने इस संबंध में सोमवार को एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।

डोला निवासी समरजहां पत्नी अय्यूब के अनुसार उसकी पड़ौसी एक महिला ने अपने बेटियों की शादी के लिए उससे 40 हजार रुपये उधार लिये थे। कुछ दिन पूर्व उसने पांच हजार रुपये लौटा दिए थे जबकि 35 हजार रुपये अभी बकाया हैं। उसका आरोप है कि बार-बार तकाजा करने के बाद भी वह रुपये नहीं लौटा रही थी।

उसने गत 16 अक्टूबर को सुबह उससे रुपये लौटाने को कहा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला के तीन पुत्र उसके घर में घुस आए और गाली गलौच करते हुए पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी और गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को जलाकर मारने की भी धमकी दी।

शोर सुनकर उसकी सास व जेठानी मौके पर पहुंची और उसे बचाया। पीड़िता का पति दिल्ली नौकरी करता है और घटना के समय वह घर नहीं था। पीड़िता का आरोप है कि उसने इस संबंध में थाना सिंघावली अहीर में शिकायत की थी लेकिन आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने इस संबंध में एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है। इस अवसर पर उसके साथ उसके माता-पिता व बुआ भी मौजूद थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img