- कस्बा बनत के बालक जूनि हाईस्कूल में हुआ कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
शामली: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा तत्वावधान में एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए कस्बा बनत में एक शिविर का आयोजन आयोजन किया गया।
गुरूवार को कस्बा बनत स्थित बालक जूनियर हाईस्कूल में सहायक उपकरण वितरण् कार्यक्रम का शुभारम्भ सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने किया। शिविर में कुल 174 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण एवं उपस्कर का वितरण किया गया।
जिसमें ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, क्रच, रोलेटर, एमवआरव किट, ब्रेल किट हियरिंग एड, कैलिपर, स्मार्ट कैन ब्रेल केन, सीपी चेयर, डेजी प्लेयर आदि उपकरणों का वितरण किया गया। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चैहान, खंड शिक्षा अधिकारी कुमारी प्रिंसी चैधरी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार ने दिव्यांग बच्चों को जागरूक भी किया। शिविर में एलिम्को कानपुर से पीवएंडओव टेक्निशियन सत्येंद्र, पीवएंडओव अमित कुमार, आडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार तथा जनपद में कार्यरत समस्त स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक खलील अहमद, योगेश राठी, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

